एक क्लिक यहां भी...

Tuesday, October 7, 2008

मुझे मरने दो

मेरा भी मानना है की रोटी की कीमत पर धर्म परिवर्तन नही होना चाहिए .कम से कम भूख से मर कर वो गरीब जब अपने भगवान् से मिलेगा तो,उससे ये सवाल करेगा की भगवान् तुने मुझे गरीब क्यों पैदा किया और अगर गरीब पैदा कर भी दिया तो ऐसे धर्म मे क्यों भेजा जिसमे अमीर हमें तेरे मन्दिर मे जाने नही देते तेरी अराधना नही करने देते,ये ख़ुद तो हमारी फरियाद सुनते नही और तुझे सुनाने नही देते, भगवान् तो एक है बस उसके रूप अलग है , नाम अलग है,फिर वो गाड हो ,खुदा हो या भगवान् .हे भगवान् ये कितना कमज़ोर धर्म है जो कुछ लोगों के धर्म परिवर्तन से प्रभावित हो रहा है,इस धर्म के ठेकेदार कितने डरपोक है जो मुठ्ठी भर मिशानारीस से घबराए हुए है.क्या ये हमें मारने की अपेछा रोटी नही देसकते थे हमारे बच्चो को शिक्षा नही उपलब्ध करवा सकते थे। हमें गले लगते तो हम इनसे दूर क्यों जाते। क्या इनसे हमारी हालत नही देखी जाती और अगर वो ये देख सकते है तो इन सवालों पर चुप क्यों है.

बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी

पढ़ कर अफसोस हुआ की उत्तर प्रदेश के रहने वाले राज ठाकरे की मानसिकता से प्रेरित हो कर जय छत्तीसगढ़ का नारा बलंद कर रहे हैं .दूसरों को अच्छे पद और नौकरी की नसीहत देने वाले ख़ुद नौकरी के प्यार मे छत्तीसगढ़ के कसीदे पड़ने लगे हैं.मुझे किसी राज्य से कोई बैर नही है पर .लोगों की मानसिकता और डिप्लोमेसी उनकी बातो से ज़ाहिर हो जाती है.अब आप उनसे निश्पच्क्ष्ता की उम्मीद कैसे कर सकते हैं .बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी

न्युक्लीयर धर्म बम....

भाई अजीत जानकर अच्छा लगा की आप मिशनरीयो के आजीवन प्रचारक हो गए है...दिल्ली बैठ कर ऐसी बाते करना,लगता है किसी पार्टी का कोई प्रवक्ता बोल रहा हो.....
रही बात धर्म परिर्वतन की...तो मै आपको ये बता दू की मिशनरीयां भोलेभाले आदीवासीयो पर कोई परोपकार नही कर रहे है बल्की ईसाइयत नामक न्युक्लियर धर्म बम ऊनके हाथो मे थमा रहे है....और यह बम ईसाई देशो से ईम्पोर्ट हो रहा है...और जब यह धर्म बम अपनी शक्ती अनुसार फटेगा तो हर जगह आपको प्रभु,ईश्वर और प्रार्थनांए दिखायी देंगी....और वैसे भी आप भविश्य मे और ज्ञानीयों पर ज्यादा यकीन रखते है तो मै आपको बता दू की नास्त्रेदमस ने कहा है कुछ समय बाद दुनीया मे केवल ईसा और मूसा ही रहेंगे.....अगर आप भी अपना भविश्य सुरक्षित करना चाहते है तो ईसाई धर्म अपना लीजीए....और आपको लगता है की आदीवासीयो का धर्म परिवर्तन प्रगतीवादी कदम है तो आप भी ऐसा कदम ऊठाईये...ऊन्हे तो रोटी मिलती है आपको पद,मुद्रा और सुविधा मिल सकती है....
और रही बात तर्को की तो ये मेरे तर्क है और इस पे मेरा कोपीराईट है....और तर्क नापने का पैमाना खोज निकाला है क्या आपने....
मै दो पंक्तीयां कह रहा हू....ये दो लाईने आदीवासीयो और मिशनरीयो के लिये है....
मुद्रा पे बिके हुए लोग सुवीधा पे टिके हुए लोग बरगद
की बात करते है गमले पे ऊगे हुए लोग.......
जय भारत...जय छत्तीसगढ......नवीन सिंह....

Sunday, October 5, 2008

शहादत रास ना आई

मित्रो हमारे देश की बरसो पुरानी विडंबना रही है....कि हम देश के वीरो को अक्सर शहीद हो जाने के बाद भुला देते है...

इस बार 28 को भगत सिंह का कही नामो-निशान नही था.....वहीं 2 को गांधी जी पर हल्ला हुआ पडा था.....क्या गांधी ही देश के अकेले हीरो थे.........

इस पर हम सभी को सोचने की जरुरत है..... बहरहाल,

अभी हाल ही मे एक और ऐसी ही घटना हुई..... एक कार्ड-र्बोड शूटर को फर्जी शूटिंग जीतने पर करोडो रुपए मिले...और कुंवारी लडकीयो से शादी के आफर मिले....

वहीं एक रीयल शूटर को आतंकीयो से लडते हुए शहीद हो जाने पर 5 लाख का ईनाम मिलता है.....इस दर्द को और इस अपमान को केवल शर्मा जी का परिवार

ही समझ सकता है.....

और यदी आप लोग समझ सके तो अच्छा है.......

.......नवीन सिंह.......

Saturday, October 4, 2008

सड़क पार करने वालों का गीत

इब्बार रब्बी की यह कविता या नज़्म जो भी कहें मुझे बहुत पसंद है.....आप भी गुने ...

महामान्य महाराजाधिराजाओं के
निकल जाएं वाहन
आयातित राजहंस
कैडलक, शाफ़र,
टोयोटा बसें और
टैक्सियाँ और स्कूटर

महकते दुपट्टे
टाइयां और सूट
निकल जाएं ये प्रतियोगी
तब हम पार करें सड़क

मन्त्रियों, तस्करों
डाकुओं और अफ़सरों की
निकल जाएं सवारियां
इनके गरुड़
इनके नन्दी
इनके मयूर
इनके सिंह
गुज़र जाएं
तो सड़क पार करें

यह महानगर है
विकास का
झकाझक नर्क
यह पूरा हो जाए
तो हम
सड़क पार करें
ये बढ़ लें तो हम बढ़ें

ये रेला आदिम प्रवाह
ये दौड़ते शिकारी थमें
तो हम गुज़रें।

Friday, October 3, 2008

एक दिन का मौन व्रत .....

कल ईद थी और संयोग रहा की साथ ही गांधी जयंती भी......पर माहौल कुछ अजीब रहा। हालांकि पिछले करीब ३ साल से लखनऊ से दूर हूँ पर क्जिसी न किसी तरह ईद मना लेता था उअर गांधी जयंती पर भी कोई न कोई समारोह में शामिल हो ही जाता था पर इस बार कुछ सही नही था। अजीब सा माहौल था दिल के भीतर भी और बदन के बाहर भी और शायद इसीलिए कल इतना महत्वपूर्ण दिन होने पर भी कोई पोस्ट नहीं लिख पाया।

खैर उसके लिए माफ़ी पर जब मन न हो तो न लिखना ही बेहतर ....... आप बताएं किजब रोज़ के धमाकों में इतने लोग मर रहे हो ! मुल्क में अमां का माहौल न हो.......हिन्दू और मुस्लिम के बीच की खाई बढती जा रही हो और गांधी के तथाकथित उत्तराधिकारी सत्ता के मज़े लूटते नीरो बने हो तब ...........................किस दिल से ईद मनाई जाए और किस तरह से गांधी जयंती ?

खैर मैंने कुछ न लिखने की धृष्टता की इस के लिए मेरे पास कई मेल, एस एम् एस और फ़ोन आ चुके हैं सो मुझे माफ़ करें पर लिखा तो आपने भी कुछ नही केव्स संचार पर ? चलिए माना मैंने कल इन सब घटनाओं से व्यथित हो कर लेखन से और बधाई देने का बहिष्कार किया था पर आज मान लेते हैं कि हमने देश भर में हुई आतंकवादी घटनाओं के शहीदों और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का मौन रखा था ............

तो साथियों चलें थोड़ी ( थोड़ी ज्यादा ) देर से ही सही पर गांधी जयंती और ईद के बधाई और कुछ आशार ....

ईद पर एक कविता ( साभार : हिंद युग्म )

कुदरत का ये करिश्मा भी क्या बे-मिसाल है

चेहरे सफ़ेद काले लहू सबका लाल है

हिंदू यहाँ है कोई मुसलमान है कोई

कितना फरेबकार ये मज़हब का जाल है

हिंदू से हो सके न मुसलमां की एकता

दूरी बनी रहे ये सियासत की चाल है

धरती पे आदमी ने बसाई है बस्तियां

इंसानियत का आज भी जग में अकाल है

दिन ईद का है आ के गले से लगा मुझे

होली पे जैसे तू मुझे मलता गुलाल है

जगदीश रावतानी

बापू के प्रति

सोहनलाल द्विवेदी की यह कविता मैंने बरसों पहले अपनी हिन्दी की पाठ्य पुस्तक में पढ़ी थी ...... काफ़ी छोटा था पर आजतक यह दिल के काफ़ी करीब है इसीलिए याद रह गई.....

चल पङे जिधर दो डग, मग में

चल पङे कोटि पग उसी ओर;

पङ गई जिधर भी एक दृष्टि

पङ गये कोटि दृग उसी ओर,


उसके शिर पर निज धरा हाथ

उसके शिर रक्षक कोटि हाथ,

जिस पर निज मस्तक झुका दिया

झुक गये उसी पर कोटि माथ;


हे कोटिचरण, हे कोटिबाहु!

हे कोटिरूप, हे कोटिनाम!

तुम एकमूर्ति, प्रतिमूर्ति कोटि

हे कोटिमूर्ति, तुमको प्रणाम!


युग बढा तुम्हारी हंसी देख

युग हटा तुम्हारी भृकुटि देख,

तुम अचल मेखला बन भू की

खींचते काल पर अमिट रेख;


तुम बोल उठे, युग बोल उठा,

तुम मौन बने, युग मौन बना,

कुछ कर्म तुम्हारे संचित कर

युगकर्म जगा, युगकर्म तना;


युग-परिवर्तक, युग-संस्थापक,

युग-संचालक, हे युगाधार!

युग-निर्माता, युग-मूर्ति! तुम्हें

युग-युग तक युग का नमस्कार!

अंत में एक बार फिर कि अब ज़रा सोचना शुरू करें ............

Wednesday, October 1, 2008

जी न्यूज़ का जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ लांच हुआ


रायपुर में आज सुबह एक भव्य कार्यक्रम में जी ग्रुप ने अपने लंबे समय से प्रस्तावित जी २४ घंटे छत्तीसगढ़ का लोकार्पण कर दिया। चैनल मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की खबरें प्रसारित करेगा पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी इसकी सूक्ष्म नज़र रहेगी। जी न्यूज़ जिसने हाल में ही अपनी प्रसारण नीति को आमूलचूल ढंग से बदलते हुए केवल गंभीर खबरिया चैनल के रूप में काम करने का निर्णय लिया था, उम्मीद जतायी जा रही है किइस चैनल का भी कलेवर गंभीर रखा जाएगा।

चैनल के लोकार्पण के अवसर पर हुए भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री विद्याचरण शुक्ल, जी न्यूज़ लिमिटेड के अध्यक्ष लक्ष्मी गोयल, एस बी मीडिया के अध्यक्ष तथा स्वामी रामदेव उपस्थित थे। स्वामी रामदेव ने मंच से भावी पत्रकारों और लोगों को देश सेवा का प्राण दिला कर चैनल का शुभारम्भ किया और इसके साथ ही जी २४ घंटे छत्तीसगढ़ का प्रसारण प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्द पंवानी शैली की लोक गायिका तीजन बाई का महाभारत प्रसंग गायन।

चैनल को प्रथम दृष्टया देखने पर ही समझ में आता है कि हालांकि चैनल के संचालन की ज़िम्मेदारी अनुभवी कन्धों पर है पर टीम का बहुसंख्य हिस्सा युवा पत्रकारों का है। खुशी की बात यह भी कि चैनल ने हमारे विश्वविद्यालय में एक कैम्पस इंटरव्यू किया था जिसमे हमारे विभाग के काफ़ी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का भी चयन हुआ था तो हम में से कई उस टीम का हिस्सा हैं .....

आप सबको बधाई और नए चैनल को शुभकामनाएं !

गूगल बाबा का वरदान - हिन्दी टंकण औजार

ब्लॉग एक खोज ....